Popular Posts
-
CUSTARD RICE KHEER INGREDIENTS 1) MILK 1 LTR 2) BASMATI OR ANY RICE 1/2 CUP 3) SMICO CUSTARD ...
-
कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा । Custard Powder Halwa Recipe | Custard Halwa Recipe कस्टर्ड ...
-
फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गर्म करें। सारे दूध में से थोड़ा दूध अलग कर लें और उसमें...
ABOUT US
Shanti Milling Industries is a food ingredients manufacturer based in Kolkata, India, which uses the tagline "Eat Healthy, Live Long, Life Strong". Founded in 1985, the company produces a variety of food ingredients under the brand names JK and SMICO.
Products
The company produces and deals in the following food ingredients:
Baking powder
Coconut powder
Corn flour
Custard powder
Food additives
Icing sugar
Instant and active dry yeast
Company details
Headquarters: Khidirpur, Kolkata
Certification: ISO 9001:2015 certified
History: The company started in the food grain, dal, and sugar business in 1985 before shifting to its current products.
Quality control: Shanti Milling Industries emphasizes stringent quality control and uses the "3Q technique" to provide high-quality, hygienic products that are free from extraneous chemical and biological elements.
CUSTARD RICE KHEER
CUSTARD RICE KHEER
INGREDIENTS
1) MILK 1 LTR
2) BASMATI OR ANY RICE 1/2 CUP
3) SMICO CUSTARD POWDER 2 TBPS
4) GHEE 1TBPS
5) SUGAR 1/2 CUP
6) ALMOND SLICED 1 TBPS
7) ELAICHI POWDER 1/4 TBPS
INSTRUCTION
FRUIT CUSTARD
फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गर्म करें। सारे दूध में से थोड़ा दूध अलग कर लें और उसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। कस्टर्ड पाउडर को कभी भी सीधे ही गर्म दूध में न डालें। इससे वह उसमें सही तरह से मिक्स नहीं होता और उसमें गांठें पड़ जाती है।
घर में जब भी मेहमान आते हैं तो व्यक्ति कुछ अलग व टेस्टी बनाना चाहता है। साथ ही लोग ऐसी रेसिपी पर ज्यादा ध्यान देते हैं जिसे पहले से ही बनाकर तैयार किया जा सके ताकि मेहमानों पर आने पर सारा टाइम सिर्फ किचन में ही न बीते। अगर आप भी ऐसी कोई बेहद डिलिशियस रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो फ्रूट कस्टर्ड बनाना अच्छा विचार हो सकता है। तो चलिए जानते हैं फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि के बारे में−
सामग्री−
आधा लीटर दूध
दो चम्मच कस्टर्ड पाउडर
काले व हरे अंगूर
अनार के दाने
बारीक कटा सेब
चीनी चार से पांच चम्मच
विधि− फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गर्म करें। सारे दूध में से थोड़ा दूध अलग कर लें और उसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। कस्टर्ड पाउडर को कभी भी सीधे ही गर्म दूध में न डालें। इससे वह उसमें सही तरह से मिक्स नहीं होता और उसमें गांठें पड़ जाती है।
जब दूध उबल जाए तो गैस को धीमा करें और अब इसमें चार से पांच चम्मच चीनी डालकर मिक्स करें। जब चीनी अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर मिक्स करते जाएं। अब कस्टर्ड को इसी तरह लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर करीबन दो मिनट के लिए पकाना है। दो मिनट में ही यह पहले से अधिक गाढ़ा हो जाएगा। अब दो मिनट बाद गैस को बंद करें और करीबन पांच मिनट के लिए इसे ठंडा होने दें।
जब कस्टर्ड ठंडा हो जाए, तो इसे एक बाउल में निकालें और इसमें कटे हुए फल जैसे सेब, अनार के दाने और अंगूर डालकी अच्छी तरह मिक्स करें। आप कस्टर्ड में अपनी पसंद के फलों को भी मिला सकते हैं। अब आप कस्टर्ड को फ्रिज में रखें और कम से कम दो घंटे के लिए ठंडा होने दें।
CUSTARD POWDER RECIPIES
कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा । Custard Powder Halwa Recipe | Custard Halwa Recipe
आवश्यक सामग्री
- चीनी- 2 कप (450 ग्राम)
- वनीला कस्टर्ड पाउडर- 1 कप (100 ग्राम)
- घी- ½ कप (100 ग्राम)
- काजू- 2-3 बड़ी चम्मच
- इलायची- ½ छोटी चम्मच
- बादाम के टुकड़े- 2-3 बड़ी चम्मच
- विधि
कस्टर्ड हलवा बनाने के लिए 1 कप वनीला कस्टर्ड पाउडर ले कर उसमें 1 कप पानी डज्ञल कर चिकना घोल बना कर तैयार कर लीजिए।
हलवे के लिए चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 2 कप चीनी और 2 कप पानी डाल कर चीनी के पानी में घुलने तक पका लीजिए। चीनी में पानी के घुल जाने पर आंच को धीमा कर दीजिए। अब चाशनी को चलाते हुए कस्टर्ड पाउडर के घोल को थोड़ा-थोड़ा डाल दीजिए। अब आंच को मिडियम कर के घोल के गाढ़ा होने तक चलाते हुए पका लीजिए।
घोल के हल्का गाढ़ा हो जाने पर इसमें थोड़ा-थोड़ा घी डाल कर चलाते हुए पका लीजिए। हलवे के अच्छा गाढ़ा हो जाने पर आंच को धीमा कर दीजिए। अब इसमें 2-3 बड़ी चम्मच काजू और 1/2 छोटी चम्मच इलायची के बीज डाल कर मिलाते हुए पका लीजिए।
अब एक प्लेट में घी लगा कर उसे चिकना कर लीजिए। सभी चीजों के अच्छे से मिल जाने पर हलवे को चिकनी की हुई प्लेट में निकाल लीजिए। अब हलवे के ऊपर थोड़े से बादाम के टुकड़े डाल दीजिए आैर इसे 1 घंटे के लिए सेट हाने के लिए छोड़ दीजिए।
एक घंटे बाद हलवे के सैट हो जाने पर चाकू से अपने पसंदीदा आकार में काट कर एक प्लेट में निकाल लीजिए। कस्टर्ड हलवा बन कर तैयार है। इस हलवे को चलाते हुए पकाने में लगभग 30 मिनट का समय लगा है। आप इसे फ्रिज में रख कर 15 दिन तक खा सकते है। j



